This page has been fully proofread twice.

<page>

वृद्धावस्था आ जाने पर, बाल पक जाने पर तपोवन की ओर रुचि
रखनी चाहिए । कुरु आदि प्राचीन धीर राजाओं ने अन्तिम अवस्था
में तपोवन का ही रास्ता लिया था ॥ ९५ ॥

<verse lang="sa" text="mula" n="96">पुनर्जन्मजराच्छेदकोविदः स्याद् वयःक्षये ।
विदुरेण पुनर्जन्मबीजं ज्ञानातले हुतम् ॥ ९६ ॥</verse>

वृद्धावस्था आ जाने पर मोक्ष प्राप्त करने का उपाय करना
चाहिए जिससे दुबारा न वृद्ध होना पड़े, न पैदा होना पड़े । विदुर ने
पुनर्जन्म का बीज (शुभाशुभ कर्म) ज्ञानरूपी अग्नि में भस्म कर
डाला था ॥ ९६ ॥

<verse lang="sa" text="mula" n="97">परमात्मानमन्तेऽन्तर्ज्योतिः पश्येत् सनातनम् ।
तत्प्राप्त्या योगिनो जाताः शुकशान्तनवादयः ॥ ९७ ॥</verse>

मृत्युकाल में परमात्मा की सनातन ज्योति का दर्शन अपने हृदय
के अन्दर करना चाहिए । शुकदेव, भीष्म आदि उसी ज्योति को प्राप्त
कर योगी हो गए ॥ ९७ ॥

<verse lang="sa" text="mula" n="98">प्राप्तावधिरजीवेऽपि जीवेत् सुकृतसंततिः ।
जीवन्त्यद्यापि मांधातृमुखाः कायैर्यशोमयैः ॥ ९८ ॥</verse>

निश्चित अवधि पर मर जाने से पूर्व ही अच्छे कामों से जीवित
रहने का उपाय करना चाहिए । मान्धाता आदि पुण्यात्मा महापुरुष
आज भी अपने यशःशरीर से जीवित हैं ॥ ९८ ॥

<verse lang="sa" text="mula" n="99">अन्ते संतोषदं विष्णुं स्मरेद्धन्तारमापदाम् ।
शरतल्पगतो भीष्मः सस्मार गरुडध्वजम् ॥ ९९ ॥</verse>

अन्तकाल में सन्तोष देने वाले विपत्ति-नाशक भगवान् विष्णु का

</page>